फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस सख्त, कार्रवाई के साथ चेतावनी भी

Tue, 18 Nov 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मोडिफाइ सैलेंसर की जांच करते पुलिस कर्मी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा रहा है। नवयुवा तेज गति और आवाज निकालते हुए सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। इधर यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस भी इस तरह के साइलेंसर को लेकर अलर्ट है। जांच के दौरान ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है। पुलिस की तरफ से मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने की चेतावनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

यातायात माह में पुलिस जनजागरूकता अभियान चला रही है। खलीलाबाद शहर में बुलेट गाड़ी का प्रचलन तेजी से फैल रहा है। युवाओं में इसका क्रेज ज्यादा है। गाड़ी लेने के बाद उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर फिट करा दिया जाता है। जो सड़क पर चलने के दौरान तेज आवाज निकालने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण फैलाने का काम कर रहे हैं। आवाज इतनी तेज होती है कि आने जाने वाले लोगों की निगाह बरबस की आवाज सुनकर उनकी तरफ घूम जाती है। यातायात माह में पुलिस की नजर ऐसे वाहन चालकों पर टिकी हुई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जांच के दौरान 14 मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहन पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। सीओ यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि जन सामान्य से यातायात माह में नियम का पालन करने की अपील की जा रही है। वाहन चलाते समय यातायात नियम के प्रति सचेत रहें। खुद नियम पालन करने के साथ ही अन्य को भी नियम का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें