रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के दीपपुर मठीया गांव निवासी धर्मेंद्र की पत्नी संगीता देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
दीपपुर मठिया निवासी संगीता (40) पत्नी धर्मेंद्र अपने रिश्तेदारी अतरौलिया में 12 नवंबर को शादी समारोह से अपने पति के साथ मठिया जा रही थीं। राम-जानकी मार्ग परसा चौराहे पर किसी जानवर से गाड़ी टकरा जाने से वह बाइक से गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट से बेहोश हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। महिला का एक बेटा और दो बेटियां हैं। एक लड़की मंदबुद्धि है। संगीता की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद