फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खिलाड़ियों को मिलेगा क्रिकेट पिच और ट्रैक का तोहफा

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद का परिसर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नए साल में जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को क्रिकेट पिच और ट्रैक का तोहफा मिलेगा। स्टेडियम में निर्माण कार्य जारी है। मिट्टी भराई का कार्य हो रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून माह तक परिसर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को कुछ नया मिलने की उम्मीद है। स्टेडियम में बास्केट बॉल कोर्ट, कुश्ती कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। जबकि क्रिकेट पिच और दौड़ के लिए ट्रैक का निर्माण होना है। मिट्टी भराई का कार्य हो रहा है ताकि बारिश के मौसम में परिसर में जलभराव न हो। साथ ही परिसर के चारों तरफ नाली का निर्माण कराया जाएगा। पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कमरा बनाया जा रहा है। कमरे में उन्हें आलमारी की सुविधा भी मिलेगी। मिट्टी भराई के बाद वहां पर घास लगाने की योजना है। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि परिसर के बेहतर बनने से अच्छे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। बास्केट बॉल0 कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, फुटबॉल मैदान आदि का भी निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें