फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में गंदगी का अंबार, भीषण गर्मी में वार्ड में बंद मिले पंखे

Sat, 31 May 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर का​ निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल का शनिवार को डीएम आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। दो घंटे के निरीक्षण में डीएम को अस्पताल में जगह-जगह गंदगी मिली। डीएम के पहुंचने पर अस्पताल में पोछा लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

फिनाइल की मात्रा कम डालने पर उन्होंने सफाई नायक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल में डिलेवरी कम मिली।
जिस पर नाराजगी जताई। वार्ड में पंखा बंद मिला और बेड पर गद्दा खराब मिला। जिस पर सीएमएस से नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
अमर उजाला में 30 मई के अंक में ‘’हाल-ए जिला अस्पताल : वार्ड में पंखा खराब, दो दिन से स्ट्रेचर पर मरीज’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसको डीएम से संज्ञान में लिया।
विज्ञापन

डीएम शनिवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पर्चा काउंटर, ओपीडी आदि काे देखा। डीएम के आने सूचना पर ओपीडी में बैठक दलाल फरार हो गए थे। इसके बाद डीएम पैथालॉजी सेंटर का जांच किए। वहां से हड्डी विभाग में गए जहां पर गंदगी मिली।
डीएम के सामने ही सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहाकि इस समय-सफाई क्यों हो रही है। जिसका किसी के पास जवाब नहीं था। इसके बाद पोछा लगता देख फिनायल के बारे में पूछा तो पता चला कि पानी से पोछा लग रहा है। डीएम ने सफाई नायक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। वार्ड में भी गंदगी मिली। बेड पर जो गद्दा बिछा था वह फटा था।
डीएम ने कहाकि इस पर मरीज भर्ती होंगे तो और बीमार हो जाएंगे। परिसर में बने नाली का पानी ओवरफ्लो था। उन्होंने नाराजगी जाहिर करने कहा कि इससे तो मच्छर पनपेंगे इसे तत्काल सही कराया जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमएस डाॅ. भवनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें