फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर से जुताई करते हुए 11 केवी का तार ब्लास्ट

Sat, 31 May 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ट्रैक्टर से जुताई करने के दौरान ब्लास्ट हुई केबल 
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में स्थित विद्युत उप केंद्र चौरा कला में शनिवार सुबह स्विच यार्ड में ट्रैक्टर से जुताई करते समय 11 केवी का तार कल्टीवेटर में फंस कर ब्लास्ट होगया। गनीमत रहा कि इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इससे पौली क्षेत्र में लगभग दस घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम पांच बजे के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। विकासखंड पौली के 33/11 केवी सबस्टेशन चौराकला के ऑपरेटर अजय कुमार शनिवार को स्विच यार्ड में ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर में कल्टीवेटर में 11 केवी का केबिल फंस कर ब्लास्ट कर गया। जिससे विद्युत उप केंद्र का पैनल भी जल गया। इस घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। ट्रैक्टर को किसी तरह स्विच यार्ड से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना से क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें