फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना
विज्ञापन

29 दिसंबर तक गिरफ्तारी न होने पर शिक्षक करेंगे वृहद आंदोलन
माध्यमिक शिक्षक संघ के धरने में शिक्षक विधायक हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को धरना दिया। एसडीएम और सीओ ने आश्वासन दिया कि 29 दिसंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व काफी संख्या में शिक्षक कलेक्ट्रेट पर 11 बजे एकत्र हुए। उसके बाद धरना शुरू कर दिया। धरने में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी पहुंच गए। इसके बाद संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने चेेतावनी दी कि अगर तीन बजे तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो शिक्षक स्वत: अपनी गिरफ्तारी देंगे। इसकी सूचना एसडीएम नवीन श्रीवास्तव और सीओ अंशुमान मिश्र को मिली तो वह भी धरना स्थल पर पहुंच गए और 29 दिसंबर तक का समय मांगा और आश्वासन दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अगर प्रशासन 29 दिसंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो गोरखपुर बस्ती मंडल के संपूर्ण शिक्षक एक जनवरी को स्वत: अपनी गिरफ्तारी देंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य पर हमला हुए तीन सप्ताह से ऊपर होने को है और अब तक आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाना चाह रहा है। अगर 29 तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिक्षक आर पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिला मंत्री अवध नारायण मिश्रा, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, योगेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संत मोहन त्रिपाठी, अरुण ओझा, शिवपाल सिंह जिलाध्यक्ष बस्ती, गिरीश चंद्र चौबे, डॉक्टर विकास भट्ट, डॉ दिग्विजयनाथ पांडेय, श्याम नारायण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अंबिका देवी यादव, गंगा प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य परिषद के मंडलीय मंत्री योगेश कुमार शुक्ला, मुजीबउल्ला खान, डॉ संतोष सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ध्रुवचंद पाठक, ब्रह्मदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें