फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी एसोसिएशन के खाली पदों को भरे जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मेसी एसोसिएशन के खाली पदों को भरे जाने की मांग
विज्ञापन

शहर में निकाला जुलूस, कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। फार्मासिस्ट के खाली पड़े पदों के भरने समेत अन्य मांगों को लेकर फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंच कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बैंक चौराहे से एसोसिएशन के प्रदेेश महासचिव राहुल राय के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने रैली निकाली। जो गोला बाजार, मुखलिसपुर तिहारा, आजाद तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंची। प्रदेश महासचिव राहुल राय ने कहा कि फार्मासिस्ट के खाली पड़े पदों पर तत्काल भर्ती किया जाए। प्रदेश में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र पर फार्मासिस्टों की भर्ती की जाए और जिले व प्रदेश में चल रहे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर को बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वे लोग परिवार संग विधान सभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। इस मौके पर सुनील कुमार, अभिषेक पांडेय, कन्हैया कुमार, गोल्डेन, चंद्रपाल, एसएन, जितेश, मन्नान, करीम, कौशल, अरविंद पटेल, अंगद कुमार, फैयाज खान, राहुल, रविंद्र यादव, सुमित यादव, उपेंद्र, राजकुमार, सूर्यकांत, मोहम्मद शाहिद, फैजान परवेज खान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें