फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांप के जोड़े को देखकर दहशत में लोग

Fri, 24 May 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर में सांप को पकड़ता सपेरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत के मोहल्ला चूड़ी फरोश स्थित बागीचे में बृहस्पतिवार की शाम जहरीले सांप के जोड़े को देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंचे सपेरा ने मौके पर पहुंचकर सांप के जोड़े में से एक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा सांप भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

चूड़ी फरोश स्थित हाजी बदरे आलम के बगीचे में एक जोड़ी जहरीले सांप दिखाई दिए। घर के लोग देखकर भयभीत हो गए थे। सपेरा राजकुमार को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर सपेरा ने दोनों सांपों को पकड़ने में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद एक सांप पकड़ में आया जबकि दूसरा सांप भाग निकला। जिसकी तलाश की गई लेकिन न दिखाई दिया। सपेरे ने पकड़े गए सांप को आमी नदी तट के पास रेलवे पुल के नीचे झाड़ियों में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें