फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तान पर हमले की सूचना पर टीवी से चिपके लोग, वाहनों की चेकिंग शुरू

Thu, 08 May 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हमले की सूचना के बाद टीवी पर समाचार देखते लोग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पाकिस्तान पर देर शाम हमले की सूचना मिलते लोग घरों टीवी से चिपक गए। एक एक पर की घटना की जानकारी लेने लगे। इसके साथ पंजाब में अपने परिचितों से फोन पर वह के हालात की जानकारी ली। पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के ढेर शाम पाकिस्तान की तरफ से पंजाब और राजस्थान में मिसाइल छोड़ी गई। जिसको भारतीय सेना ने मार गिराया। जिसकी सूचना मिलते ही शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक लोग जानकारी लेने में जुट गए। कई जगह तो लोग मोबाइल से एक दूसरे से हमले की जानकारी लेने में जुट गए। शहर में रहने वाले पूर्व प्रधानाचार्य हीरालाल त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तान के जरिये जम्मू शहर पर हमले की कोशिश की गई। आम नागरिकों को पाकिस्तान ने निशाना बनाने की कोशिश की। जो पाकिस्तान की कायराना हरकत है। इसका जवाब हमारे सैनिकों ने दिया है।
उन्होंने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर और पठानकोट में पूरी तरह ब्लैक आउट की सूचना टीवी पर मिल रही है। यही नही सांबा में पाकिस्तानी मिसाइल को भारतीय सेना ने मार गिराया है। सेना के साहस की जितनी तारीफ की जाय वह काम है। ऐसी तरह हर जगहों पर लोग हमले की जानकारी लेने में लगे रहे। इधर शहर में पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अजीत चौहान के नेतृत्व में पुलिस शहर में जगह जगह वाहनों की चेकिंग की। वहीं जैसे जैसे पाकिस्तान के मिसाइल गिरने की सूचना लोगों को मिलती थी तो लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर देते थे। पंजाब में हमले की सूचना पर लोग अपने परिचितों से वह का हालात की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें