तकबीरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशन एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को पेंशनरों ने कलक्ट्रेट स्थित बहुउद्देशीय हाल के पास धरना दिया। बाद में तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाने की मांग की। साथ ही केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के गठन के बारे में जारी नोटिफिकेशन में पेंशन पुनरीक्षण एवं अन्य पेंशनरी लाभों को सम्मिलित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताए जाने वाले क्लाज संख्या एक -3 को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरने का संचालन मंत्री इनामुल्लाह कुरैशी ने किया। इस अवसर पर हरीश यादव, घनश्याम पांडेय, दीनानाथ उपाध्याय, भानू प्रताप सिंह, जवाहर लाल गुप्ता, गंगा यादव, अंबिका देवी, अशोक कुमार यादव, रमेश चंद्र प्रजापति, लाल जी, विजयनाथ राय, चंद्र प्रकाश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।