फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को दिलाई गई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ

Tue, 16 Dec 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चकद​ही ​स्थित विद्यालय में बाल विवाह के प्रति किया जागरूक-स्रोत सूचना - फोटो : स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जांच करती स्वास्थ्य टीम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र के नेतृत्व में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत बच्चों को शपथ दिलाई गई। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय चकदही खलीलाबाद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल विवाह दीमक की तरह है जो एक स्वस्थ समाज को धीरे-धीरे खोखला कर देता है। इस कुरीति को खत्म करने में हमारे संविधान ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का प्रावधान किया है। जिससे इस कुरीति को मिटाया जा सके। बाल विवाह चाहे लड़का हो या लड़की दोनों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से नुकसानदेह है। बाल विवाह से बच्चों का चतुर्दिक विकास रुक जाता है। परिवार विघटित होने लगता है। बच्चों को बताया गया कि अगर आपके आसपास लड़के या लड़की का बाल विवाह हो रहा तो 1098, 1090, 181 पर कॉल कर जरूर सूचित करें, इसे गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में सभी से सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें