फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने प्रधानाचार्य के बेटे की गाड़ी का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ों ने प्रधानाचार्य के बेटे की गाड़ी का शीशा तोड़ा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर पिछले दिनों हुए हमले के बाद शनिवार की रात बाइक सवार मनबढ़ों में प्रधानाचार्य के बेटे की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। घर पर पत्थर भी फेंका गया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार को क्षत्रिय महासभा के लोगों ने कोतवाली का घेराव किया और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल के आश्वासन पर लोग माने और लौट गए।
विज्ञापन

एचआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह के पुत्र सुधांशु सिंह ने बताया कि शनिवार की रात सवा दस बजे के करीब बाइक पर तीन अज्ञात लोग औद्योगिक आस्थान स्थित उनके घर की रेकी करने लगे। वे लोग घर के अंदर थे और पिछले दिनों हुए हमले में घायल पिता की देखभाल कर रहे थे। उसी दौरान तेज आवाज हुआ तो वे लोग बाहर आए तो देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया है। इसके बाद बाइक सवार लोग हाथ में हथियार लहराते हुए व गाली देते हुए भाग निकले। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के ऊपर लगातार हमला किया जा रहा है। प्रधानाचार्य को डराया धमकाया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रतिष्ठित व्यक्ति पर इस तरह का कायराना हमला लगातार किया जा रहा है। प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंशुमान सिंह, रजत सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, हिमांशु, शैलेंद्र सिंह, निशांत सिंह, भूपेश सिंह, कौशल राय आदि मौजूद रहे। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें