फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांथा सीएचसी में शौचालय न होने से मरीजों को परेशानी

Thu, 31 Jul 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांथा जहां पर नहीं है सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
सांथा। सीएचसी सांथा के परिसर में सार्वजनिक सुलभ शौचालय न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों की परेशानियों से जिम्मेदार बेपरवाह हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनवाने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोहरसन बाजार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा के परिसर में शौचालय न होने से मरीजों को सबसे ज्यादा महिलाओं को तथा उनके साथ आए परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में क्षेत्र के इकलौते सीएचसी पर दवा कराने के लिए मरीजों का आना-जाना लगा रहता हैं। शौचालय न होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को खुले में शौच जाने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं।
ग्रामीण दिनेश चौरसिया, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू, मो. आरिफ, मंसूर अहमद, आफताब आलम आदि ने बताया की दो लाख की आबादी वाले क्षेत्र के एक मात्र सीएचसी पर शौचालय न होने के कारण एक तरफ जहां गंदगी को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण सरकार का स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का सपना साकार होकर धरातल पर नहीं उतर पा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें