फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामान्य हुआ ट्रेनाें का संचलन, स्टेशन पर बढ़ी चहल-पहल

Thu, 08 May 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन में टिकट के लिए खड़े यात्री 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक समाप्त होने के साथ ही सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलने लगी हैं। इससे लोकल के साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है। लोग काउंटर पर टिकट लेने के लिए पहुंच रहे हैं, इससे स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे के गोरखपुर में 12 अप्रैल से मेगा ब्लॉक था। इससे कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था तो कई ट्रेनें निरस्त हो गई थीं। अब मेगा ब्लॉक समाप्त होने के साथ ही खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आ-जा रही हैं। पैसेंजर ट्रेनें भी चलने लगी हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। लोग टिकट के लिए स्टेशन पर आने लगे हैं।
यात्रियों की आमद बढ़ने के साथ ही स्टेशन पर साफ-सफाई कराई गई है। सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के परीक्षार्थी भी ट्रेनों के चलने से राहत महसूस कर रहे हैं। यात्री राम अधार, दुर्गेश कुमार आदि ने कहा कि कई दिनों तक ट्रेनों के न चलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, अब ट्रेनें चलने लगी है तो काफी राहत मिल गई है।
विज्ञापन



कोट

गोरखपुर में कार्य कराए जाने के चलते मेगा ब्लॉक था,जो अब खत्म हो गया है। ट्रेनें निर्धारित समय से आ-जा रही है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन



-एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक रेलवे खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें