फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नियम दरकिनार, आटो चालकों की मनमानी बन रही जानलेवा

Wed, 28 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद - धनघटा मार्ग पर जा रही ओवरलोड आटो में बैठी सवारियां
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के हर मार्ग पर इस समय ओवरलोड ऑटो के साथ ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनपर कहीं कोई नकेल नहीं है। बेखौफ होकर यह सवारियां भरते हैं और अधिक कमाई के चक्कर में यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। ड्राइवर सीट पर भी चालक दोनों तरफ सवारियों को बैठा रहे हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

कांटे में ओवरलोड ऑटो की रोडवेज बस से टक्कर के बाद मंगलवार को पांच लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने के बाद भी ओवरलोडिंग पर कहीं कोई नकेल कसती नहीं दिखी। स्थिति यह थी कि हर मार्ग पर ओवरलोड ऑटो और ई-रिक्शा चलते हुए दिखाई दिए। दोपहर 12 बजे के करीब मेंहदावल मार्ग पर बड़गो के पास सात से आठ सवारियों को बैठाकर ऑटो दिखाई पड़े।
वहीं धनघटा मार्ग पर दोपहर एक बजे के करीब इस तरह के ऑटो दिखाई पड़े। नाथनगर से महुली तथा महुली से बस्ती मार्ग पर भी इस तरह के वाहनों की संख्या में कहीं कोई कमी नहीं दिखाई दी। बखिरा सहजनवा मार्ग के साथ ही बीएमसीटी मार्ग पर भी ओवरलोड ऑटो चलते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

ऑटो पर केवल तीन यात्री व एक ड्राइवर की पासिंग है। वहीं ड्राइवर सीट पर ड्राइवर के अतिरिक्त अन्य किसी के बैठने की इजाजत न होने के बावजूद दोनों तरफ यात्री दिखाई दिए।
ड्राइवर सीट पर अन्य यात्रियों के बैठने की अनुमति इसलिए नहीं है, क्योंकि ऑटो या ई-रिक्शा पर ड्राइवर के अगल बगल यात्रियों के बैठने से उसे हैंडिल घुमाने में परेशानी होती है और वाहन अनियंत्रित होते हैं। इस नियम का पालन पूरी तरह से नहीं किया जा रहा है। नतीजा यह होता है कि दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें