फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से भरी ट्रक छोड़कर भागे तस्कर

विज्ञापन
मगहर में पशुओं से भरी ट्रक को कब्जे में लेकर पशुओं को ट्रक से निकालती पुलिस व स्थानीय लोग - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पशुओं से भरी ट्रक छोड़कर भागे तस्कर
विज्ञापन

मगहर(संतकबीरनगर)। पुलिसकर्मियों को देखकर तस्कर पशुओं से भरी ट्रक नगर पंचायत मगहर के हाईवे स्थित पुलिस बैरक के पास रविवार को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को मगहर चौकी पर खड़ा कराया, तभी से पशुओं को चारा-पानी नहीं मिला है। इधर, गोवंशीय पशुओं की देखरेख की व्यवस्था में पुलिस कसरत कर रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह को 22 पशुओं से भरा ट्रक ख़लीलाबाद से गोरखपुर की ओर जा रहा था। पशुओं से भरा ट्रक मगहर पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही पुलिस को देख पुरानी पुलिस बैरेक के पास ट्रक छोड़कर पशु तस्कर एवं चालक फरार हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मगहर आनंद कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रीयल एरिया बलराम पांडेय ने पशुओं से भरा ट्रक को मगहर चौकी ले गए। स्थानीय लोगों की मदद से पशुओं को ट्रक से उतारा गया। कुल 22 बैल लादे गए थे। उसमें एक पशु की मौत हो गई थी। जबकि एक पशु गंभीर रूप से बीमार पाया गया। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ सीएस एक्ट व पशु क्रूरत अधिनियम आदि धाराओं में केस दर्ज किया। बरामद बैलों को सुपुर्दगी में देने को लेकर पुलिस परेशान दिखी। पशुओं के चारा-पानी का इंतजाम नहीं था। चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से लेकर अब तक तमाम लोगों से मिलकर पशुओं को सुपुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इन पशुओं को कोई रखने को तैयार नहीं है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद पशुओं को गोशाला भेजवाए जाने के संबंध में डीएम व सीडीओ से वार्ता की जा रही है। जल्द ही उनका इंतजाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें