फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
संतकबीरनगर जिले के अशरफाबाद गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण करते सीडीओ बब्बन उपाध्याय। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सीडीओ ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

मगहर(संतकबीरनगर)। मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय ने सोमवार को विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत अशरफाबाद में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्य पर साइन बोर्ड न होने व अपात्रों को शौचालय का लाभ देने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अशरफाबाद के दौरे पर सोमवार को आए मुख्य विकास अधिकारी गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षा की गुणवता को परखा और बच्चों से सवाल पूछे। इनके सवालों का जवाब कुछ छात्र नही दें सके। इसके बाद उनके द्वारा गांव में बने हरिशचंद के शौचालय का निरीक्षण किया। इस पर नाम न लिखा होने से नाराजगी जताई। गांव में बने हरिशचंद के मकान से सदानंद के खेत तक मनरेगा के तहत बने चकरोड का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस कार्य के पूर्ण हो जाने के बाद कार्य व बजट का साइन बोर्ड न लगा होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद मोहन वर्मा को फटकार लगाई। गांव के रामवृक्ष को शौचालय का लाभ न दिये जाने पर जिम्मेदारों से जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान मो. इसराक, मो. मुस्तफा, मो. राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें