रोसयाबाजार। अष्टम राज्यस्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक एससीईआरटी लखनऊ की तरफ से प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर में हुई। प्रतियोगिता में जनपद स्तर से चयनित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
संतकबीरनगर के शिक्षा क्षेत्र पौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय अजांव से सहायक अध्यापक उमाशंकर मौर्य और उच्च प्राथमिक विद्यालय कटहा उर्फ भिटहा से श्वेता यादव को जिले के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रतियोगिता में कहानी के पात्रों का शिक्षकों के द्वारा अभिनय के माध्यम से प्रदर्शित करना था। विभा मिश्रा संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रशिक्षण एवं अजीत सिंह, सहायक उप शिक्षा निदेशक, एससीईआरटी द्वारा प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र व प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर में उपस्थित विद्यार्थियों को पेंसि बाक्स आदि वितरित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया। संवाद