धनघटा। क्षेत्र के ग्राम गोसैसीपुर गांव में बृहस्पतिवार को बेटी की ससुराल गए माता-पिता-बहन समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गई। घायलावस्था में सभी को निकट के अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना की तहरीर धनघटा पुलिस को दी गई है।
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुइया खोर गांव निवासी आबिद अली ने एक वर्ष पूर्व बेटी सादिया खातून की शादी धनघटा थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ की थी। बाद में दोनों के बीच तलाक की स्थिति आ गई। दोनों पक्षों में हुई पंचायत में लेनदेन का मामला तय हुआ। निर्णय हुआ कि लड़के पक्ष के लोग चार लाख रुपये व सामान लड़की पक्ष को वापस करेंगे। इसी क्रम में लड़की के पिता-माता-बहन समेत चार लोग बृहस्पतिवार को सामान व पैसा लेने बेटी की ससुराल पहुंचे। बेटी का सामान घर के बाहर निकाला जा रहा था इसी बीच सामान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। लड़के पक्ष के लोगो ने सद्दाम व उनकी पत्नी, बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने तहरीर धनघटा पुलिस को दी है।