फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार परमहंस अध्यक्ष और नरेंद्र बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार परमहंस अध्यक्ष और नरेंद्र बने महामंत्री
विज्ञापन

जीते प्रत्याशियों का सफाई कर्मियों ने माला पहनाकर स्वागत किया
सफाई कर्मियों के हितों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे : परमहंस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव शुक्रवार को हुआ। कलेक्ट्रेट के पंचायत रिसोर्स सेंटर में सफाई कर्मचारियों ने मतदान किया। देर शाम निर्वाचन समिति ने परिणाम घोषित किया। इसमें अध्यक्ष पद पर परमहंस गौतम, महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर सजन लाल निर्वाचित घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर परमहंस और महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चार साल बाद शुक्रवार को चुनाव हुआ। मतदान कराने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की तरफ से लालजी गौतम, राजीव यादव समेत छह लोग नामित किए गए थे। नामित चुनाव अधिकारियों की देखरेख में 1711 सफाई कर्मियों में से 1561 सफाई कर्मियों ने मतदान में हिस्सा लिया। देर शाम चुनाव समिति ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए परमहंस गौतम ने बताया कि उन्हें 1561 में से 843 मत हासिल हुए। वह 83 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर दूसरे प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद को चुनाव हराए। जबकि महामंत्री पद पर नरेंद्र कुमार 190 मतों के अंतर से दूसरे प्रत्याशी राम बचन को चुनाव हराए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर सजन लाल ने तीन मतों के अंतर से दूसरे प्रत्याशी कृष्ण कुमार को चुनाव हराया। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए परमहंस गौतम को संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, जय गोविंद यादव, लालचंद चौहान, कपिल देव, संजय शर्मा, मानसिंह यादव आदि ने बधाई दी। अध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगे। किसी भी सफाई कर्मचारी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सफाई कर्मचारियों पर जब भी कोई आफत आएगी तो उसे अपना समझकर पूरी मजबूती के साथ खड़े होंगे। महामंत्री नरेंद्र कुमार ने भी सभी के साथ खड़े रहने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें