फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द

विज्ञापन
भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला की हीरोइन पाखी हेगड़े गायघाट दक्षिणी गांव के बाढ़ पीड़ितों को र - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बांटा बाढ़ पीड़ितों का दर्द
विज्ञापन

नाव से घाघरा नदी में दो किलोमीटर का सफर तय करके पहुंचीं गायघाट दक्षिणी गांव
अपने बीच अभिनेत्री को पाकर खिल उठे बाढ़ पीड़ितों के चेहरे और सुनाया दर्द
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। फिल्म अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बृहस्पतिवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। अभिनेत्री को अपने बीच पाकर बाढ़ पीड़ितों ने अपना दर्द बयां किया। अभिनेत्री ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री के पैकेट का वितरण किया। इसके साथ ही समाज के लोगों को बाढ़ पीड़ितों की मदद में आगे आने का आह्वान किया।
सुपरहिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शा वाला की अभिनेत्री पाखी हेगड़े बृहस्पतिवार को जब गायघाट दक्षिणी गांव के पास तिघरा बंधे पर पहुंची तो उनको एक झलक देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद वह नाव से करीब दो किलोमीटर की यात्रा करके गायघाट दक्षिणी गांव में पहुंचीं। पहली बार अपने बीच देखकर गांव की महिलाएं और पुरुष उन्हें चारों तरफ से घेर लिए। बगैर किसी सुरक्षा और डर के अभिनेत्री ने जब बाढ़ पीड़ितों से भोजपुरी में हालचाल पूछा तो पीड़ितों की आंखों से आंसू निकल पड़े। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि दो माह से वह लोग नदी कटान और बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। एक बार उनके बीच में डीएम आईं थीं, जो गांव खाली करने के निर्देश जारी करके चली गई। उसके बाद यहां पर न तो कोई अधिकारी आया और न ही कोई जनप्रतिनिधि। पीड़ितों का दर्द था कि उनकी समस्या के समाधान की ओर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों में राशन किट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबीर के जिले में विकास की जरूरत: पाखी हेगड़े
संतकबीरनगर। अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया है। संतकबीर के दोहे पर वह एलबम बना रही हैं। उसी की शूटिंग के लिए दो दिन पूर्व जिले में आई हैं। यहां आने पर उन्हें पता चला कि धनघटा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की समस्या है और बाढ़ पीड़ित परेशान हाल हैं। बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्याया जानने के साथ ही उनका दर्द बांटने के लिए वह प्रभावित गांव गायघाट दक्षिणी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें