पीसीएफ और खाद गोदाम की जांच करते हुए जिलाधिकारी । स्रोत - सूचना विभाग
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को पीसीएफ के धान क्रय केंद्र साखी व खाजो का निरीक्षण किया। अव्यवस्थित धान क्रय केंद्र के अभिलेख अपूर्ण मिले। डीएम ने नाराजगी जताई। साखी केंद्र पर मात्र 14.16 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। डीएम ने केंद्र प्रभारी को अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पीसीएफ के क्रय केंद्र खाजो के निरीक्षण में केंद्र प्रभारी शैलेंद्र कुमार उपस्थित मिले। यहां पर पांच किसानों से 27.63 एमटी धान खरीद की गई थी। निरीक्षण के समय केंद्र पर उपलब्ध अभिलेख व्यवस्थित एवं पूर्ण नहीं थे। खरीदे गए धान के बोरे बेतरतीब ढंग से रखे थे। डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता की संयुक्त टीम को क्रय केंद्र पर पाई गई अनियमितता की जांच के निर्देश दिए।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जनपद में धान खरीद का लक्ष्य 40000 मीट्रिक टन सापेक्ष पांच दिसंबर तक खरीद 3341.578 मीट्रिक टन 713 किसानों से हुई है। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर तक जनपद में कुल 4042 किसानों का पंजीकरण धान विक्रय के लिए हो चुका है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय साखी पर प्रभारी सचिव प्रभुनाथ उपस्थित पाए गए। बताया गया कि रबी अभियान में 66.375 एमटी यूरिया, 65 एमटी डीएपी तथा 20 एमटी टीएसपी की उपलब्धता रही। उसमें 66.240 एमटी यूरिया, 45 एमटी डीएपी एवं 7.00 एमटी टीएसपी का वितरण हुआ है।
समिति पर अभिलेख पूर्ण पाए गए। निरीक्षण के समय खाजो पर प्रभारी सचिव शैलेंद्र कुमार उपस्थित मिले। सचिव ने बताया कि रबी अभियान में 38.385 एमटी यूरिया, 35 एमटी डीएपी, 40 एमटी एनपीएस तथा 20 टीएसपी की उपलब्धता रही, जिसमें 38.385 एमटी यूरिया, 35 एमटी डीएपी एवं 27.500 एमटी एनपीएस तथा 14.650 एमटी टीएसपी का वितरण हुआ है। समिति पर अभिलेख व्यवस्थित एवं पूर्ण नहीं थे।
पीसीएफ और खाद गोदाम की जांच करते हुए जिलाधिकारी । स्रोत - सूचना विभाग
पीसीएफ और खाद गोदाम की जांच करते हुए जिलाधिकारी । स्रोत - सूचना विभाग