विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर निजीकरण का विरोध किया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर उर्जा निगम में अशांति का माहौल बना रहा है। संविदा कर्मियों की छंटनी की कठोर निंदा करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन निजीकरण की जल्दी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतार देने पर उतारु है। संविदा कर्मियों को निकालकर भय का वातावरण बनाया जा रहा है। प्रबंधन का भय फैलाकर निजीकरण के मंसूबे को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान राजेश कुमार, मनोज कुमार, लक्ष्मण मिश्र, मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, नाराायण चंद चौरसिया, आशीष कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।