मगहर क्षेत्र के कबीर निर्वाण स्थली का मामला
मगहर। क्षेत्र के कबीर निर्वाण स्थली पर चल रहे खिचड़ी मेले में बृहस्पतिवार दोपहर में यूट्यूब चैनल के लिए कवरेज कर रहे युवक पर मगहर कस्बे के कुछ मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चार युवकों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत मगहर निवासी आफताब यूट्यूब चैनल चलाते है। वृहस्पतिवार की दोपहर कबीर निर्वाण स्थली पर लगे खिचड़ी मेले की कवरेज के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कस्बे के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें आफताब के सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। यूट्यूबर आफताब ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहनलालपुर निवासी सचिन, वीरा निषाद, गोलो, आलोक व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।