वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण आज, तैयारियां पूरी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में बन कर तैयार वन स्टॉप सेंटर भवन का लोकार्पण 25 दिसंबर को राज्यमंत्री श्रीराम चौहान करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2020 में 48.69 लाख रुपये की लागत से सीएमओ कार्यालय परिसर में वन स्टॉप सेंटर का निर्माण शुरू हुआ था। वन स्टॉप सेंटर भवन बन कर पूर्ण हो गया है। पीड़ित महिलाओं की समस्याएं इस सेंटर से निस्तारित की जाएंगी। एक ही छत के नीचे पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें स्वास्थ्य सुविधा, पुलिस की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें पांच पीड़ित महिलाओं को ठहराने की व्यवस्था हुई है। 13 कर्मियों की तैनाती भी हो गई है। इसमें तीन नर्स, एक सेंटर मैनेजर, एक काउंसलर, दो केस वर्कर, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन मल्टीपरपज कर्मी की तैनाती हुई है। एक एसआई, तीन महिला कांस्टेबल और दो होमगार्ड की भी तैनाती पुलिस चौकी पर हुई है। 25 दिसंबर को राज्यमंत्री श्रीराम चौहान वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोविड से मृतक के 20 आश्रितों को लैपटॉप का भी वितरण राज्यमंत्री के जरिए किया जाएगा। कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।