फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जोरवा रेलवे क्राॅसिंग के पास मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे से मिली सूचना व घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान होने के बाद कार्रवाई में जुट गई है। उसकी पहचान गोरापार गांव निवासी अरविंद गौड़ 51 वर्ष पुत्र राम अवध के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक का शव काफी क्षत विक्षत हो गया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान अरविन्द गौड़ (51) पुत्र राम अवध निवासी गौरापार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गौरापार गांव निवासी अरविंद के भाई रविंद्र गौड़ ने बताया कि अरविंद मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से चौराहे पर जाने की बात कहकर निकले थे। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए थे।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद घर न आने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच करीब 10:30 बजे पुलिस ने फोन कर जोरवा गेट के पास एक शव मिलने की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव के पास मिले कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर पहचान की।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें