फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर इंसान की माैत...कुचली गई इंसानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बुधाकला गांव के पास मंगलवार को सुबह हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को कई वाहनों ने रौंद दिया। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव जिला अस्पताल में रखवा दिया गया।
बुधाकला गांव के पास सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कई गाड़ियां शव को रौंदते हुए निकल गईं। जिससे हाईवे पर शव के कई टुकड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पहचान का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से शव के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक पहचान न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें