फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच में खाद की एक दुकान निलंबित, दो को नोटिस जारी

Sun, 26 Oct 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आनंद कुमार मिश्र की संयुक्त टीम ने शनिवार को बघौली और बेलहर स्थित साधन सहकारी समिति और निजी उर्वरक की दुकानों में छापेमारी की।
विज्ञापन

इस दौरान एक दुकान को निलंबित कर दिया और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि बघौली एवं बेलहर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सहकारी समिति एवं निजी उर्वरक दुकानों पर डीएपी, यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की जांच की गई, जिसमें साधन सहकारी समिति भगवानपुर, साधन सहकारी समिति रमवापुर पठान निरीक्षण के दौरान खुली पाई गई और उर्वरकों का वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा था।
वहीं एग्री जंक्शन पिपरा बोरिंग एवं एग्री जंक्शन अब्बासगंज को दुकान बंद कर भागने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चौधरी खाद भंडार पिपरा बोरिंग का लाइसेंस स्टॉक एवं रेट बोर्ड पूर्ण और अपडेट नहीं करने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के सचिवों को निर्देश दिया गया कि खाद का वितरण खतौनी के अनुसार टोकन बांट कर किया जाए। निर्धारित दर पर ही किसानों को खाद का वितरण कराया जाए।
अवशेष आवंटित उर्वरकों का उठान भी ससमय कर लिया जाए। बताया कि निरीक्षण में खाद की उपलब्धता सामान्य थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें