नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के ओझापट्टी गांव में बृहस्पतिवार की शाम पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। शनिवार को मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ओझा पट्टी गांव निवासी संजय ने बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव का जितेंद्र अपने परिजनों के साथ पहुंचा और गाली देने लगा। विरोध पर वह भड़क गया। एकजुट होकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए पहुंचे प्रवीन, अमित व लालती देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि वादी की तहरीर पर जितेंद्र, प्रमोद, सचिन व कुसुम पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद