बच्च्ाों के बीच बांटा स्वेेटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड से बचाने के लिए शासन ने स्वेटर मद धन जारी कर दिया है। जिले के एक लाख 29 हजार 820 बच्चों को लिए प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ 29 लाख रुपये जारी किए गए है। शासन ने सांसद और विधायक की उपस्थिति में स्वेटर वितरित करने का निर्देश दिया है। धन जारी होते ही विभाग स्वेटर वितरण में जुट गया है।
प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस, एमडीएम, निशुुल्क किताब कापी का वितरण कर ही रही थी। इस वर्ष से जूता और मोजा देने की शुरूआत की गई। इस बीच ठंड को देखते हुए निशुल्क स्वेटर देने की योजना शुरू की गई है। यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इसके लिए शासन ने धन भी जारी कर दिया है। 1,29,,820 बच्चों के स्वेटर के लिए दो सौ रुपये प्रति स्वेटर के हिसाब से दो करोड़ 59 लाख से अधिक रुपये खर्च होंगे। प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ 29 लाख 82 हजार रुपये जारी किए गए है। इसके साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि स्वेटर की गुणवत्ता बेहतर हो। विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से स्वेटर का क्रय किया जाएगा। उसका सैंपल विद्यालय में रखा जाएगा। इसके साथ ही डीएम की निगरानी में टीम बनेगी जो गुणवत्ता पूर्ण स्वेटर की जांच करेगी। स्वेटर वितरण कार्यक्रम सांसद, विधायक और अन्य जन प्रतिनिधियों के हाथों से होना है। शासन से जल्द से जल्द योजना पर अमल करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए माया सिंह ने बताया कि प्रथम किश्त की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। विद्यालयों पर धन को भेजे जाने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही सबके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। प्रधानाध्यापक गुणवत्ता पूूर्ण स्वेटर की खरीददारी कर उसका वितरण करेंगे।