संतकबीरनगर। पिछले कई दिनों से कोहरे व ठंड के कारण बरदहिया बाजार में रौनक बढ़ गई है। ठंड से परेशान लोग बाजार में पहुंचकर ऊनी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बिक्री बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए है, लेकिन बाजार में समस्याओं को चलते उन्हें परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। कारण यह है कि खुले आसमान तले उन्हें दुकानें लगानी पड़ रही है।
दिसंबर माह के शुरूआत में ठंड का असर काफी कम था, जिसके कारण व्यापारी ऊनी कपड़ों की बिक्री धीमी रहने से पूंजी फंसने को लेकर मायूस थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में ऊनी कपड़ा खरीदने वालों की भीड़ बरदहिया बाजार में बढ़ गई है। रविवार को दिनभर बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही, जिसके कारण कई बार जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझना पड़ा। जल्द दूर होंगी समस्याए
बरदहिया बाजार में जो भी समस्याएं है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। बाजार में जब तक सार्वजनिक शौचालय नहीं बन जाता है तब तक मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। जाम की समस्या के साथ ही अन्य को दूर करने के लिए कदम उठाया जा रहा है।
बीना सिंह-ईओ