फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह पर दर्ज किया केस

Wed, 18 Jun 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के हरदी ग्राम पंचायत में नौ महीने पूर्व जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट के मामले में दो माह बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरदी निवासी महबूब अली ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था कि 21 सितंबर 2024 को मकान बंटवारे और नल के पानी के विवाद को लेकर विपक्षी आजाद अली, खातू, सेतुन्निशा, खातून उर्फ रुबो व फाईका एमाम उर्फ सुब्बी व रासिदा खातून ने उसके घर में घुसकर मारने पीटने लगे। शोर सुनकर बीचबचाव करने पहुंची उसकी बहन हसीना खातून व माता सहीबुन्निशा को भी मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने विपक्षियों के प्रभाव में आकर उसके व परिजनों पर ही केस दर्ज कर दिया। एसपी को शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर पीड़ित ने न्यायालय से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें