फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महापरिनिर्वाण दिवस पर संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर को किया नमन

Sat, 06 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियांवा ब्लाक परिसर में डाॅ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने श्रद्धा से नमन करते हुए उनके 
विज्ञापन
सेमरियांवा ब्लाॅक परिसर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सेमरियांवा। ब्लॉक परिसर में गिरानी लाल की अध्यक्षता में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उनके अनुयायियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

समाजसेवी आरके बाबू ने बाबा साहेब के जीवन शैली व संघर्षों पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज में एकता को स्थापित करने तथा भेदभाव को समाप्त करने में डॉ. आंबेडकर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उनके विचारों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी मोहम्मद सफीक ने कहा कि बाबा साहेब ने अपने विचारों के जरिए सभी लोगों को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था। उनकी ही देन है कि आज सामाजिक एकरूपता बनी हुई है। यही नहीं, समाज में लोगों को बराबरी का दर्जा है। इस दौरान ब्लाक परिसर में स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बदलू प्रसाद, मास्टर राम अचल, पूर्व प्रधान राम जनक, राम शब्द, राजेंद्र प्रसाद, राम अचल, राम अचल, गोविंद कुमार,रवि प्रकाश, शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, डा. कैलाश, लालसा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें