संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया। जनपद के सभी थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए ग्रामीणों से संवाद किया गया।
सभी थानों की एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थल पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन के साथ महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। महिला बीट अधिकारी एवं मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में संवाद कर विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं। एंटी रोमियो टीम ने थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के महसिन, पायलपार, तेनुहारी अव्वल (कटाई), तेनुहारी दोयम, थाना दुधारा क्षेत्र के मुड़ाडीहा बेग, सेमरियावा, दरियाबाद, चैनपुरवा, महिला थाना ने शहर के बरदहिया बाजार, समय माता मंदिर, थाना महुली ने हरिहरपुर, मेंहदावल रोडवेज, ग्राम ठाकुरद्वारा, पक्का पोखरा, थाना बखिरा क्षेत्र के ग्राम हरपट्टी, थाना बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम दासडीह, बूढ़ी बेलहर, थाना धर्मसिंहवा क्षेत्र के सिकरी, सेवाइचपार में महिलाओं, बालिकाओं व स्कूली छात्राओं के बीच सुरक्षा के संबंध में पंपलेट प्रदान कर जागरूक किया।