फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइंड मशीन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइंड मशीन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

दुधारा। क्षेत्र के पिपरा हसनपुर में मंगलवार को खेत में धान कटवा रहे वृद्ध की कंबाइंड मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

दुधारा क्षेत्र के पिपरा हसनपुर गांव के उत्तर सीवान में मंगलवार की शाम को कंबाइंड मशीन धान की कटाई करने गई थी। गांव के ही 70 वर्षीय राम दुलारे धान कटवा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राम दुलारे खेत में गिरी हुई धान की बालियां उठा रहे थे। राम दुलारे की मौजूदगी से बेखबर ड्राइवर ने कंबाइंड मशीन को पीछे ले लिया और राम दुलारे उसके नीचे दब कर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रामदुलारे के पुत्र रामकिशुन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कंबाइंड मशीन उनके खेत में धान काट रही थी। उनके पिता मशीन के पीछे थे। अचानक उनके पिता राम दुलारे चक्कर खाकर गिर गए। ड्राइवर ने अनजाने में मशीन को पीछे लिया तो वह मशीन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें