फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिलाजज। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पदाधिकारियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज महफूज अली रहे।
जिला जज महफूज अली ने बार व बेंच के बीच आपसी समन्वय स्थापित करके कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईश्वर चंद्र पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। यह कबीर की धरती है, जहां सद्भावना का वास होता है, इसका अनुसरण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता व्यास माधव मिश्र तथा संचालन पवन श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी राकेश पांडेय, जैनुद्दीन अंसारी, दीपकांत मणि, शिखारानी जायसवाल, शैलेंद्र यादव, अभिषेक त्रिपाठी, प्रिया, सुधांशु शेखर उपाध्याय, फराज हुसैन, आशुतोष प्रशांत शुक्ल, सत्यप्रकाश आर्य, अधिवक्ता रामनाथ तिवारी, रविंद्र तिवारी, महीप बहादुर पाल, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, शशि कुमार ओझा, भानु प्रकाश त्रिपाठी, इंद्राज यादव, अनिल चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, मधुसूदन दुबे, राकेश श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडेय, अंबरीष पांडेय, मोहम्मद मोबीन, केसी पांडेय, चतुरजी शुक्ल, निरंजन सिंह, दयाशंकर मिश्र, मिथलेश यादव, सरोज बाला पांडेय, रविश श्रीवास्तव, काजी मुनीर, कृष्ण मोहन मिश्र, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ईश्वर चंद्र पाठक, महामंत्री राकेशजी मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशंभर दयाल, उपाध्यक्ष प्रेम नरायन मिश्र, राकेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन दिलीप कुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय अवध धारी शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रसार सत्यवीर शुक्ल, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रामदीन गुप्ता, राजकिशोर मिश्र, अजय कुमार पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, अभिलाष श्रीवास्तव, परशुराम व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश पाठक, पवन माझी, सिद्धार्थ पांडेय, सुनील यादव, प्रमोद यादव, सुभाष शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें