फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अब चदनी में कूड़ा निस्तारण की कवायद में जुटी नगर पालिका

Fri, 27 Jun 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र से निकलने वाला कूड़ा बघौली क्षेत्र के चदनी में निस्तारित होगा। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर व ईओ ने जमीन का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में कुल 25 वार्ड है। पालिका के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन करीब 48 टन कूड़ा- कचरा निकलता है। जिसके स्थाई निस्तारण की व्यवस्था अब तक नगर पालिका परिषद नहीं कर पाई है। जिसके कारण कूड़ा-कचरा कभी औद्योगिक क्षेत्र तो कभी बड़गो में गिराया जाता रहा है। इस पर लोगों ने आपत्ति उठाई है। बृहस्पतिवार को तो बड़गो में कूड़ा गिराने गए पालिका के वाहन लोगों के विरोध के चलते वापस हो गए। साथ ही काफी हंगामा भी हुआ था।
अब डीएम के निर्देश पर बघौली क्षेत्र के चदनी में कूड़ा निस्तारण की कवायद में नगर पालिका परिषद जुट गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एसडीएम सदर व ईओ ने जमीन का जायजा लिया है। यहां पर सरकारी जमीन उपलब्ध है, जहां कूड़ा निस्तारण की तैयारी चल रही है। यदि सबकुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में चदनी में कूड़ा निस्तारण होगा। इससे शहरवासियों को गंदगी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें