फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी समक्ष छलका बाढ़ पीड़ितों का दर्द

विज्ञापन
एमबीडी बांध से बाढ़ का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नोडल अधिकारी समक्ष छलका बाढ़ पीड़ितों का दर्द
विज्ञापन

तत्काल राहत पहुंचाने का नोडल अफसर ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शुक्रवार की शाम जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार और डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉक्टर कौस्तुभ तिघरा बंधे पर पहुंचे। जहां पहले से अफसरों के आने का इंतजार कर रहे बाढ़ प्रभावित गांव के लोग उनसे अपना दर्द बयां किए। नोडल अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों को जल्द खाद्यान्न किट, मिट्टी का तेल वितरण करने के निर्देश मातहतों को दिए।
विज्ञापन

बता दें कि धनघटा तहसील के एमबीडी बांध और घाघरा नदी के बीच बसे 38 गांवों के लोग बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन सर्वाधिक नुकसान और परेशानी का सामना गायघाट दक्षिणी, चकदहा, सियर कला, ढोलबजा, गुनवतिया, सुअरहा, कटहा, खैरगाड़, कंचनपुर, दौलतपुर आदि गांव के लोगों को है। नोडल अधिकारी जब बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे तो पीड़ित उनको घेर लिए। अपना दर्द सुनाते हुए बोले के दो माह से अधिक का समय हो गया हम लोग घाघरा नदी की बाढ़ और कटान का दंश झेल रहे हैं। अभी यह एरिया बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया गया और न ही किसी तरह की मदद दी जा रही है। दो माह से विद्युत सप्लाई बाधित है। इसके कारण अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ित जब अपनी बात नोडल अधिकारी के समक्ष रख रहे थे तो उस समय कागज में सब कुछ मुहैया करा देने का दावा करने वाले तहसील स्तर अधिकारी अपना पसीना पोछ रहे थे। नोडल अधिकारी ने पीड़ितों की बात को सुनने के बाद कहा कि जल्द से जल्द यहां के लोगों को राशन किट, मिट्टी का तेल, गांव में दवाओं का छिड़काव समेत सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सुविधाएं दी जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें