फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला, अब तक 8,150 लोग मिल चुके हैं संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला, अब तक 8,150 लोग मिल चुके हैं संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक भी मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। जिससे स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सास ली है। अब तक जिले में 8,150 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8,040 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 12 एक्टिव केस है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में एक भी कोरोना के मरीज नहीं मिले। जिससे काफी राहत मिली है, इससे पहले भी 27 जून, 29 जून और तीन अप्रैल को भी मरीज नहीं मिले थे। अब तक जिले में 8,150 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1,607 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8,040 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 12 एक्टिव केस है। 949 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करे और बिना मास्क के बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें