फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 16 फर्जी किसानों से धान खरीद के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 28 Sep 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों की खतौनी दिखाकर 30 लाख रुपये का किया गया था भुगतान
विज्ञापन

- चार क्रय केंद्रों ने धान खरीद में जमकर किया था फर्जीवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में धान क्रय खरीद में जिम्मेदारों ने जमकर फर्जीवाड़ा किया था। पंजीकृत खतौनी संख्या और रकबे में किसान का नाम नहीं था। खतौनी में फर्जी तरीके से किसानाें का नाम डालकर लगभग 30 लाख रुपये की धान खरीद की गई थी। क्रय केंद्रों ने 16 किसानों के नाम पर फर्जी तरह से धान खरीद करना दिखाकर भुगतान कर दिया, जिसके बाद भी संलिप्त कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वर्ष 2023-24 में 10 लाख 3 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष केवल 76 हजार 906 मीट्रिक टन धान खरीद ही हो सकी थी। इसमें सरकारी धन का बंदरबांट हुआ। जिनके नाम से कोई खेत नहीं है, उनका नाम खतौनी में दिखाकर सरकारी धान के क्रय केंद्रों पर खरीद करके भुगतान किया गया। मेंहदावल ब्लॉक के नगर पंचायत स्थित खाद्य विभाग की विपणन शाखा एफसीएस मेंहदावल व सोनबरसा द्वितीय, खलीलाबाद नगर पालिका परिषद व मंडीयार्ड खलीलाबाद द्वितीय और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन सुजिया केंद्र पर धान क्रय में भारी अनियमितता सामने आई थी।
विज्ञापन


फर्जी किसानों का पंजीकरण कराकर सैकडों क्विंटल धान की खरीद करने के साथ ही फर्जी किसानों के नाम से भुगतान भी कर दिया गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी इनमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


इन नाम से धान खरीदकर किया गया भुगतान
मेंहदावल ब्लॉक की नगर पंचायत स्थित खाद्य विभाग की विपणन शाखा एफसीएस मेंहदावल व सोनबरसा द्वितीय खरीद केंद्र पर धर्मेंद्र यादव से 89 क्विंटल 60 किग्रा, रुदल यादव से 97 क्विंटल 20 किग्रा, अकलू से 97 क्विंटल 60 किग्रा, रविंद्र गोस्वामी सावरकर से 120 क्विंटल 80 किग्रा धान खरीद की गई। वहीं खलीलाबाद नगर पालिका परिषद व मंडीयार्ड खलीलाबाद द्वितीय के केंद्र पर किसान शैलेंद्र कुमार से 90 क्विंटल 80 किग्रा, अनिरुद्ध कुमार से 107 क्विंटल 20 किग्रा, प्रमोद शर्मा से 79 क्विंटल 20 किग्रा, सूरज कुमार से 94 क्विंटल, जितेंद्र से 81 क्विंटल 20 किग्रा और सदानंद यादव से 85 क्विंटल 20 किग्रा धान की खरीद की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन सुजिया केंद्र पर पप्पू गुप्ता से 122 क्विंटल 40 किग्रा, हरिओम गुप्ता से 120 क्विंटल, संजय कुमार से 119 क्विंटल 60 किग्रा, परमेश्वर प्रसाद गुप्ता से 120 क्विंटल, शिवकुमार से 129 क्विंटल 60 किग्रा, ध्रुवचंद से 82 क्विंटल 80 किग्रा धान खरीद दिखाई है, लेकिन इनके नाम से जो रकबा दिखाया गया है उनमें इनका नाम है ही नहीं।

धान खरीद मामले में पत्रावली तलब की जाएगी। अगर इसमें अनियमितता मिली और फर्जी तरीके से धान की खरीद पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें