फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Wed, 09 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। क्षेत्र के थरौली गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व एसडीएम संजीव कुमार राय ने लोगों की समस्याएं सुनी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
जन चौपाल कार्यक्रम में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, बिजली, पेयजल सहित 12 मामले आए। लोगों की समस्याओं पर विभागीय अधिकारियों से वार्ता की गई। विधायक ने कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। एसडीएम संजीव कुमार राय ने कहा कि समय-समय पर अब गांव में जन चौपाल लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों से समस्याएं सुनी जाएगी तथा उसका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी भूमि विवाद के मामले हैं, वहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर इसका निस्तारण समय से कराना होगा।
विज्ञापन

विकास विभाग के अधिकारियों को उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, आवास आदि की समस्या समाप्त कराई जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी उन्होंने समस्या निस्तारण का निर्देश दिया।
इस दौरान तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, बीईओ ज्ञानचंद मिश्र, अनिल दूबे, नंगा तिवारी, हरगोविंद, झीनक सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें