फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों-मंदिरों में दिन भर होती रहीं तैयारियां, नवरात्र आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों-मंदिरों में दिन भर होती रहीं तैयारियां, नवरात्र आज से
विज्ञापन

व्यवस्थापक बोले, समय माता मंदिर के मुख्य गेट पर रखा गया सैनिटाइजर, मास्क लगाने वालाें को ही मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार (सात अक्तूबर) से शुरू हो रहा है। विद्वानों के अनुसार, इस वर्ष षष्ठी तिथि का क्षय होने से नवरात्र आठ दिन का रहेगा। सात अक्तूबर से शुरू होकर 14 अक्तूबर को नवमी के साथ नवरात्र संपन्न होगा। इसे देखते हुए दिनभर घरों व मंदिरों में तैयारियां होती रहीं। एक ओर लोग घरों में साफ-सफाई में जुटे रहे। दूसरी ओर मंदिरों में सजावट का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के समय जी माता मंदिर, बरदहिया का दुर्गा मंदिर, उसका कला का वन देवी मंदिर में साफ- सफाई व साज-सज्जा दिनभर होती रही। पंडालों में मूर्तियों की स्थापना के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एचआरपीजी कॉलेज, मेंहदावल बाईपास रोड सहित अन्य मूर्तिकारों के यहां से लोग माता की मूर्तियों को ले जाते नजर आए। मूर्तिकार हरिश्चंद्र का कहना है कि आज से लेकर षष्ठी तिथि तक श्रद्धालु पंडालों में मूर्तियों की स्थापना करने के लिए लेकर जाते हैं। मेंहदावल के बाराखाल दुर्गा मंदिर,नगर वाली माता मंदिर, बेलहर कला में स्थापित सिद्वेश्वरी माता मंदिर, जंगल बेलहर में स्थापित दुर्गा मंदिर में भी सजावट की गई। महुली और धनघटा क्षेत्र में देवी मंदिरों बखिरा में भंगेश्वर नाथ मंदिर में स्थापित दुर्गा मंदिर में सफाई हुई। समय माता मंदिर खलीलाबाद के व्यवस्थापक अमरनाथ रूंगटा ने बताया कि मंदिर को सजाया गया है। पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग गेट से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। मुख्यद्वार पर सैनिटाइजर रखा गया है। इसके साथ ही उन्हीं लोगों को परिसर में प्रवेश दिया जाएगा जो लोग मास्क लगाकर आएंगे। सामाजिक दूरी का पालन भी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि बिना मास्क के न आएं। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें