फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी की मौत के मामले में हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मी की मौत के मामले में हत्या का केस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दो साल पूर्व मगहर स्थित केनरा बैंक में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी की संदिग्ध हाल में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपित पर हत्या का केस दर्ज किया।
बरगंवा एलडीए कॉलोनी लखनऊ निवासी निर्मल कुमार द्विवेदी का आरोप है कि उनके भाई जितेंद्र कुमार द्विवेदी केनरा बैंक की शाखा मगहर में कार्यरत थे। 16 फरवरी 2020 की रात को बताया गया कि छत से गिरकर उनके भाई की मृत्यु हो गई। उन्हें पूरा शक है कि मगहर के रहने वाले जमील खां नाम के व्यक्ति ने उनके भाई की हत्या की है। घटना की रात नौ से दस बजे के बीच वह उनके भाई के साथ था। उसने अपना पुराना मोबाइल नंबर भी बैंक से हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि यह नंबर सर्विलांस पर लगवा कर देखा जाए कि घटना की रात वह कहां सक्रिय था। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि जितेंद्र द्विवेदी केनरा बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थे। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर जमील खां पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें