फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया की हत्या का आरोपी जेठ भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइया की हत्या का आरोपी जेठ भेजा गया जेल
विज्ञापन

जेठ, जेठानी समेत तीन लोगों पर दर्ज है गैरइरादतन हत्या का केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के डिहुलिया में रसोइया की हुई मौत के मामले के आरोपी जेठ को पुलिस ने बुधवार को छरांछ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डिहुलिया निवासी राममुनेश पुत्र सूर्यनाथ का आरोप है कि सोमवार को उसके भाइयों में सहमति से आपसी बंटवारा हुआ। उसकी 35 वर्षीय पत्नी हेमवंती देवी प्राथमिक विद्यालय डिहुलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय बंद होने के बाद पत्नी घर लौटी। पति-पत्नी बंटवारे को लेकर आपस में बातचीत करने लगे। आरोप है कि उसी दौरान उसके सगे भाई चंदभूषण अपनी पत्नी फूलमती और बेटे दिलीप के साथ पहुंच गए और उसे अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि लोग लाठी, डंडे से उसे और पत्नी को मारने-पीटने लगे। पिटाई से उसका सिर फूट गया और पत्नी को भी चोटें आईं। घटना के बाद गांव के लोग जुट गए और समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। वह उपचार कराने चले गए। अस्पताल से उपचार करा कर जब शाम को वह घर लौटे तो उक्त तीनों लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि लोग उसकी पत्नी को भी मारने-पीटने लगे। पिटाई से उसकी पत्नी की मौत हो गई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी चंद्रभूषण, जेठानी फूलमती और उसके बेटे दिलीप के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था। बुधवार को आरोपी चंद्रभूषण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें