फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहु दिव्यांग बच्चे घर बैठ करेंगे पढ़ाई, मिलेंगी कॉपी-किताबें

Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों की ओर से बहु दिव्यांग बच्चों को अब घर पर ही पढ़ने के लिए कॉपी-किताबें आदि उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले के 125 बहु दिव्यांग बच्चों के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्पेशल एजूकेटर्स व फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ली जाएगी। समेकित शिक्षा के अंतर्गत होम बेस्ड एजूकेशन मद में गंभीर रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। जिले में 125 बच्चे चिह्नित किए गए हैं।
क्या है बहु दिव्यांगता : बहु दिव्यांगता का अर्थ है एक ही व्यक्ति में एक से अधिक अंग खराब होना। दृष्टि, श्रवण आदि के अलावा कोई भी दो या इससे अधिक तरह की दिव्यांगता हो सकती हैं। इसकी वजह से बच्चा चलने-फिरने और विद्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हों। इस तरह के बच्चों को ही घर पर पढ़ाई कराने के मकसद से यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें