फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सांप के जहर से कम, घबराहट से अधिक मौतें

Fri, 27 Jun 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बारिश का मौसम शुरू होते ही सर्पदंश के मामलों में तेजी देखने को मिली है। पिछले एक माह में 102 लोग सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते हुए मामले को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। सांप के डसने पर घबराएं नहीं बल्कि पहचानने की कोशिश करें की कौन सा सांप है।
विज्ञापन

बारिश के कारण सांप सूखी जगहों की तलाश में ग्रामीण इलाकों की ओर आ रहे हैं। 15 जून से अब तक 30 लोगों को सांप ने डसा है। जबकि 21 मई से 26 जून तक 102 लोगों को सांप ने डसा है। इन लोगों ने समय से अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया और सही हुए। सांप ने इन लोगों को खेतों, घरों और पशुबाड़ों में काटा है। चिकित्सकों के अनुसार, सांप के जहर से कम, बल्कि घबराहट से अधिक मौतें होती हैं। उन्होंने सलाह दी है कि सांप काटने पर शांत रहें और सांप को पहचानने की कोशिश करें ताकि डॉक्टर को सही जानकारी दी जा सके। पीड़ित व्यक्ति के शरीर से गहने तुरंत उतार दें, उसे सोने न दें और बेहोशी की हालत में सांसों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें