संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र की महिला को आवास व शराब की दुकान का ठेका दिलवाने के नाम पर आरोपियों ने 2 लाख 74 हजार रुपये हड़प लिए। महिला की शिकायत पर बखिरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है।
एसओ बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र के खरचा गांव की चंदा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षी फिरोज व अब्दुल मजीद उर्फ जुम्मन निवासी दुर्गजोत जालसाज किस्म के व्यक्ति हैं। उनका उसके घर पर आना-जाना था। अपने आप को काफी ऊंची पहुंच वाला बताकर आवास व शराब का ठेका दिलाने की बात कही। उनकी बातों पर भरोसा करके वह ब्याज पर पैसा लेकर 18 माह पहले 2 लाख 74 हजार रुपये दे दिया। बार-बार कहने पर वह टाल-मटोल करते रहे। जब आवास व ठेका नहीं मिला तो वह अपने रुपये मांगने की मांग की। विपक्षी ने रुपये देने से इन्कार कर उसको जानमाल की धमकी देने लगे। एसओ ने बताया कि आरोन्योंतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।