फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की गांरटी, अबकी बार चार सौ पार : सतीश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने बृहस्पतिवार को बनियाबारी स्थित एक मैरेज हाल में भाजपा के विधानसभा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि मोदी की गारंटी पर आम जन को विश्वास है। इसकी बदौलत इस बार चार सौ पार का लक्ष्य पूरा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। राम मंदिर का निर्माण हुआ। यूपी में माफिया राज खत्म हुआ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। गांव का चौमुखी विकास हो रहा है। पीएम आवास का लाभ सभी को मिला है। आज गरीब पक्के मकान में रह रहा है। यह सब मोदी की योजना है। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा किया सभी बूथ अध्यक्ष पूरे तन मन से बूथ पर लग कर मतदान कराएं। गांव में लोगों से संपर्क करें और भाजपा की नीतियों से अवगत कराए। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इस बार भाजपा 400 पार होगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें