फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोरोना को लेकर मॉकड्रिल, ऑक्सीजन प्लांटों की जांच

Sat, 31 May 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जिले भर में मॉकड्रिल कर ऑक्सीजन प्लांटों की तैयारियों की जांच की। इस दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई, बैकअप व्यवस्था और जेनरेटर की कार्यक्षमता को परखा गया। ऑक्सीजन प्लांट को हर समय चेक करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, सीएचसी मेंहदावल और सीएचसी हैंसर में लगे ऑक्सीजन प्लांट की जांच की गई। जिला अस्पताल में डॉ. बीएन पांडेय और डॉ. आरपी मौर्य, सीएचसी मेंहदावल में डॉ. आरडी गौरव और सीएचसी हैंसर में डॉ. एसडी ओझा के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुआ। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता की जांच हुई। इसमें यह देखा गया कि ऑक्सीजन पूरी तरह से वार्ड तक पहुंच रहा है कि नहीं। इसके साथ ही उसका प्रेशर बन रहा है या नहीं बन रहा है। जिला अस्पताल में दोनों प्लांट को चालू कराया गया। एक-एक बिंदुओं की जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा न आए, उसे सुनिश्चित करना है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि ऑक्सीजन टैंक पूरी क्षमता में भरे रहें और पाइपलाइन की नियमित जांच होती रहे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें