फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम से मिले विधायक, द्वाबा महोत्सव के लिए मांगी वित्तीय सहायता

Tue, 11 Nov 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सीएम से मिलते धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान-स्रोत विधायक
विज्ञापन
धनघटा। 14 नवंबर से धनघटा में आयोजित द्वाबा महोत्सव को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वित्तीय सहायता की मांग की।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जिले का एक ऐसा क्षेत्र है, जो लोक संस्कृतिक, ऐतिहासिक, सामाजिक रूप से अत्यंत समृद्ध है। यहां की लोक संस्कृति, लोकगीत, नृत्य, पारंपरिक कला और लोक परंपराएं आज भी ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ग्रामीणों के जीवन में रचे-बसे एवं पारंपरिक स्वरूप न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन सकता है। द्वावा महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र के कलाकारों, कारीगरों और लघु उद्यमियों को भी बड़ा मंच मिलेगा। विधायक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस सांस्कृतिक पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता एवं बजट की स्वीकृति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें